मंगलुरु: बैकंपाडी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By
On:
Follow Us


मंगलुरु के बैकंपाडी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक परफ्यूम निर्माण इकाई एरोमाजेन में बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में भारी नुकसान हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी रंगराजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कादरी और पांडेश्वर अग्निशमन केंद्रों से दमकल की गाड़ियां सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर भेजी गईं और मंगलुरु केमिकल फर्टिलाइजर्स (एमसीएफ), एमआरपीएल और न्यू मंगलुरु पोर्ट की इकाइयों की अतिरिक्त सहायता से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फैक्टरी में साबुन और इत्र बनाने में इस्तेमाल होने वाले तरल पदार्थ बड़ी मात्रा में रखे हुए थे, जिससे आग और भड़क गई और आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
पुलिस ने नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
पुलिस ने इस सिलसिले में पनाम्बुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News