आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराएं: मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर President Murmu

By
On:
Follow Us


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और सभी से आतंकवाद के हर रूप से मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है।
पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से आए लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादी हमले किए थे जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी सहित 166 लोग मारे गए थे।

राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर मैं हमारे देश की जनता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम सब विकास के मार्ग पर साथ आगे बढ़ें।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News