उप्र : कानपुर में शराब के लिये पैसे नहीं देने पर व्यक्ति ने की बुजुर्ग मां की हत्या

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में शराब खरीदने के लिये 40 रुपये देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पनकी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त शिखर ने रविवार को बताया कि सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के कसिगवां गांव में शनिवार को राजाराम नामक एक व्यक्ति ने शराब खरीदने के लिये अपनी मां राजेश्वरी (80) से 40 रुपये मांगे थे। इनकार करने पर राजाराम ने अपनी मां पर ईंट से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि बचने के लिये राजेश्वरी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया लेकिन राजाराम ने दरवाजा तोड़कर अपनी मां को कमरे से बाहर खींच लिया और सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने राजाराम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश्वरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News