अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है: अखिलेश

By
On:
Follow Us


समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की स्थापना करने और अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोषों को झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है, संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, और स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद कर दिया, अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, इलाज नहीं मिल पा रहा है और एम्बुलेंस सेवाएं ठप है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विकास के लिए तमाम कार्य किए हैं। किसानों, नौजवानों समेत सभी वर्गो के हित में फैसले लिए। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सामाजिक न्याय का राज स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को कोई नहीं बचा पायेगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News