Arjun Award : बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। जहां वनडे विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शमी का नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष अनुरोध किया था। इससे पहले देश के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम नहीं था।
शमी के अलावा अन्य लिस्ट में शामिल
- कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
- सुशीला चानू (हॉकी)
- ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाज)
- अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाज)
- मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाज)
- आर वैशाली (शतरंज)
- दीक्षा डागर (गोल्फर )
- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाज)
- अंतिम पंघाल (अंतिम पंघाल)
- नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशू)
- अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
- गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ)
- महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
- ललित कुमार (कुश्ती)
- आरबी रमेश (शतरंज)
- शिवेंद्र सिंह (हॉकी)
- ध्यानचंद (कबड्डी)
- मंजूषा कंवर (बैडमिंटन)
- विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)
आपको जानकारी के लिए बता दें की मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खेल मंत्रालय ने इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार का फैसला करने के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति के प्रमुख सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एएम खानविलकर हैं। उनके अलावा, समिति में हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता, पूर्व मुक्केबाज अखिल कुमार, महिला निशानेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय कोच शुमा शिरूर, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुर्गुंडे और पावरलिफ्टर फरमान पाशा शामिल हैं।











