आंध्र प्रदेश में महिला ने अपनी सास को जलाकर मार डाला

By
On:
Follow Us


विशाखापत्तनम में 30 वर्षीय महिला ने अपनी सास को कुर्सी से बांधा, उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी, पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह ललिता देवी (30) ने अपनी सास जयंती कनक महालक्ष्मी (63) को अपनी आठ साल की बेटी के साथ चोर-पुलिस खेल खेलने के लिए कहा और फिर वारदात को अंजाम दिया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ललिता ने अपनी सास पर पेट्रोल छिड़का और उन्हें आग के हवाले कर दिया। वह इस बात से नाराज थी कि कनक महालक्ष्मी उसके और उसके पति के बीच विवाद में हस्तक्षेप कर रही थीं।’’

अधिकारी ने बताया कि अपनी दादी को जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते देखकर ललिता की बेटी ने उनके पास जाने का प्रयास किया और इस दौरान वह भी झुलस गई।
पुलिस ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News