भोपाल: Bhopal News: राजधानी भोपाल के सूखी सेवनियां इलाके में 24 दिन पहले हुई इंजीनियर कपिल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सुनसान इलाके में कार के अंदर मिले शव की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को करीब तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त लग गया। Kapil Sharma Death News
Read More : निकिता निकली नाजिया! युवक से धर्म छुपाकर की शादी, असली पहचान सामने आते ही युवती फरार, अब थाने पहुंचा पीड़ित
Kapil Sharma Murder Case: मामला जब पेचीदा होता गया तो पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया था। अब इस सनसनीखेज हत्या की परतें खुल चुकी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कपिल शर्मा की हत्या उनके ही गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी दीपक साहू ने की थी। दीपक अपनी सैलेरी को लेकर नाराज था। उसे लगता था कि उसकी मेहनत के बदले में उसे पर्याप्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसी नाराजगी में उसने अपने जीजा के साथ मिलकर कपिल को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।
Kapil Sharma Murder Case: जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक ने अपने जीजा के साथ मिलकर पहले कपिल को किसी बहाने से सुनसान इलाके में बुलाया। फिर कार के अंदर ही उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार में ही छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। कपिल शर्मा की हत्या पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। कोई ठोस सुराग न मिलने पर पुलिस ने SIT गठित की जिसने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। आखिरकार पुलिस ने दीपक साहू और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया।











