दिल्ली में पति की हत्या कर शव नाले में फेंकने के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


साजिश रचकर पति की हत्या करने और उसके शव को हरियाणा के सोनीपत के नाले में फेंकने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के अलीपुर निवासी सोनिया (34) और उसके 28 वर्षीय प्रेमी रोहित के रूप में हुई है जो सोनीपत का निवासी है। उन्होंने बताया कि मामले का एक अन्य आरोपी विजय फरार है।

उन्होंने कहा कि हत्या प्रेम-प्रसंग तथा पीड़ित के दुर्व्यवहार और आपराधिक व्यवहार के कारण की गई।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हर्ष इंदौरा ने बताया, पीड़ित प्रीतम प्रकाश (42) अलीपुर का कुख्यात अपराधी था।

उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज थे जिनमें शस्त्र अधिनियम, स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज मामले शामिल थे। अदालत ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News