न वकील, न गवाह… फिर भी मिलता है न्याय! नागपंचमी पर लगी नागों की अदालत, हजारों ने देखा अद्भुत नज़ारा, जानें क्या है मान्यता |

By
On:
Follow Us

रायसेन: Raisen News: इंसान जब अपराध करता हैं या उसके जुल्म होता हैं अदालत में उसे दंड और न्याय मिलता हैं।जब कोई जीव इंसान पर जुल्म करे या इंसान जीव पर जुल्म करे उसे न्याय किस अदालत में मिलेगा। एक ऐसी अदालत जहाँ कोई बकील नही होता और न ही कोई गबाह, लेकिन न्याय एक दम सत्य मिलता हैं। बह अदालत हैं नागों की अदालत और शेष नाग के सामने होता हैं सत्य असत्य का न्याय। न वकील, न दलील, न गवाह, फिर भी नागों की अदालत में मिलता है मुकम्मल न्याय। Nag Panchami 2025

Read More : निकिता निकली नाजिया! युवक से धर्म छुपाकर की शादी, असली पहचान सामने आते ही युवती फरार, अब थाने पहुंचा पीड़ित

Nag Panchami 2025:  रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के सिद्घ क्षेत्र श्रीराम रसियाधाम सीहोरा खुर्द में आज नागपंचमी के अवसर पर नागों की अदालत लगी। यह आयोजन हर साल सीहोरा खुर्द में होता है। आयोजन के दौरान सर्पदंश से पीड़ित रहे लोगों के शरीर में नागों की आत्मा ने प्रवेश कर काटने का कारण बताया। यह लोग नागों द्वारा सताने के बाद सीहोरा दरबार में पहुंचे थे। अपने तरह के अनोखे एवं चमत्कारिक इस आयोजन को देखने के लिए दूर दराज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।ग्राम सीहोरा खुर्द श्री हनुमानजी एवं श्री शिवजी के सिद्घ स्थान के लिए ख्यातिलब्ध है।

Read More : बैंक लॉकर में मेंटेनेंस के बहाने रखा गया था सोना, 40 तोला जेवर रहस्यमय तरीके से गायब, बैंक प्रबंधन पर FIR दर्ज

Nag Panchami 2025:  सीहोरा में नागदेव का चबूतरा है। जहां प्रतिवर्ष नागपंचमी के मौके पर नागों की अदालत लगती है। दोपहर 12 बजे से ही इस आयोजन की तैयारियां होने लगी थी। क्षेत्रभर में हो रही तेज वर्षा के बावजूद इस आयोजन के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। इस आयोजन में रायसेन जिले के सिलवानी, बरेली, उदयपुरा, सुल्तानपुर, औबेदुल्लागंज, बेगमगंज सहित अन्य स्थानों में सीहोरा, भोपाल एवं सागर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आप भी देख सकते हैं कि नाग पीड़ित व्यक्ति खुद बोलता हैं कि उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि सर्प ने काटा, एक महिला ने सर्प के ऊपर पैर रखा तो सर्प ने काटा ।

Read More : अब खुले में छोड़ी गाय तो लगेगा 500 रुपए का जुर्माना, कलेक्टर का सख्त आदेश, इस वजह से उठाया गया बड़ा कदम

Nag Panchami 2025:  सीहोरा स्थित नागदेव के चबूतरे पर नागों की अदालत लगी। दूर-दराज के दर्जनों लोग जो बीते वर्ष में सर्पदंश से पीड़ित थे। यही नहीं प्रविष्ट नाग की आत्मा ने भविष्य में किसी व्यक्ति को पीड़ा न पहुंचाने की वचनबद्घता भी जताई , नागपंचमी पर इस आयोजन में आए हैं। इस आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र सहित दूर दराज के श्रद्घालु बड़ी संख्या में सीहोरा खुर्द पहुंचे। आधुनिक युग में जहां अंधविश्वासों को तोडकर विज्ञान ने काफी प्रगति की है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News