जबलपुरः MP High Court: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 11 नए जजों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार ने MP हाईकोर्ट में 11 नए जजों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है, इनमें सात जज और चार एडिशनल जज शामिल हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जिन सात पदों पर न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई हैं, उनमें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से पांच अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारियों के नाम मंजूर किए गए थे। इनके अलावा अतिरिक्त न्यायाधीशों के सभी चार पदों पर न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से तीन राज्यों के नए जजों की लिस्ट जारी की गई है, जिनमें मध्यप्रदेश के लिए 11, तेलंगाना और गुवाहाटी के लिए चार-चार जजेस के नामों पर सहमति दी है।
न्यायाधीश (अधिवक्ता) के तौर पर इन लोगों की नियुक्तियां
- वकीति रामकृष्ण रेड्डी, अधिवक्ता
- गाड़ी प्रवीण कुमार, अधिवक्ता
- पुष्पेंद्र यादव, अधिवक्ता
- आनंद सिंह बहरावत, अधिवक्ता
- अजय कुमार निरंकारी, अधिवक्ता
- जय कुमार पिल्लई, अधिवक्ता
न्यायाधीश (न्यायिक अधिकारी)
- हिमांशु जोशी, अधिवक्ता
- रामकुमार चौबे, न्यायिक अधिकारी
- राजेश कुमार गुप्ता, न्यायिक अधिकारी
- आलोक अवस्थी, न्यायिक अधिकारी
- रत्नेश चंद्र सिंह बीसने, न्यायिक अधिकारी
- भगवती प्रसाद शर्मा, न्यायिक अधिकारी
- प्रदीप मित्तल, न्यायिक अधिकारी
In exercise of the power conferred by the Constitution of India, after consultation with Chief Justice of India, the President is pleased to appoint the following Judges/ Additional Judges in the High Courts:- pic.twitter.com/WYrYsMaMWA
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) July 28, 2025











