मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार |

By
On:
Follow Us

रीवा: Rewa Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की विश्वविद्यालय पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस की टीम ने 448 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे को रीवा में खपाने की तैयारी थी। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh BJP Training Camp 2025: मैनपाट में BJP का मास्टर प्लान, संगठन, सरकार और 2028 की तैयारी पर मंथन, शाह-नड्डा देंगे जीत का मंत्र

पुलिस ने जब्त किया 448 किलो गांजा

Rewa Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, रीवा जिले की विश्वविद्यालय पुलिस ने बायपास में उत्तर प्रदेश के एक ट्रक को रोक कर उसकी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक से 448 किलों गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस की टीम ने ट्रक और गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPC एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: Baba Mahakal Sawari: सावन में अलग-अलग थीम पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, संगीत, नृत्य और भक्ति भाव से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम 

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

Rewa Crime News: पुलिस आरोपियों से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि, ये कब से यह कार्य कर रहे थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे। इसके साथ ही पुलिस यह भी जानने की कोशिश में जुटे हैं कि, आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाते थे, जिससे उन तक पुलिस पहुंच सके। इस कार्य में और किसकी संलिप्तता है यह भी पता लगाया जा रहा है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News