भोपाल: Special train on Rakshabandhan, भारतीय रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। जारी सूचना के अनुसार रीवा से रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी और इसमें एसी, स्लीपर व जनरल श्रेणियों के कोच शामिल होंगे। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कर उठा सकते हैं।
Special Train on Rakshabandhan मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01704 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को रीवा से शाम 6:45 बजे निकलेगी। जो कि रानी कमलापति सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01703 रानी कमलापति से रीवा वापसी स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त 2025 को रानी कमलापति से सुबह 6:20 बजे निकलेगी और रीवा रात 7:30 बजे पहुंचेगी।











