संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव पर लगी मुहर, भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन से पहले खोला खुशियों का पिटारा |

By
On:
Follow Us

Contract Employees Permanent Notification: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव पर लगी मुहर / Image Source: IBC24 Customized

भोपालः Contract Employees Permanent Notification चुनावी समय में संविदा कर्मचारियों के लिए कई तरह के वायदे किए जाते हैं, लेकिन उसे धरातल में लाने के लिए एक लंबा अरसा निकल जाता है। फिर भी संविदा कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो पाती है। बिरले सरकार ही होती है, जो संविदा कर्मचारियों की मांगों पर विचार करके उसे पूरा करने का प्रयास करती है। भोपाल नगर निगम की सरकार ने 1000 से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा निगम के 8 हजार सफाई कर्मियों को यूनिफार्म, रेनकोट, हेल्थ चेकअप किया जाएगा। निगम सरकार के इस फैसले के बाद से संविदा कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Read More: Today Live Breaking News and Updates 28th July 2025: ‘पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज सबसे बड़ी बहस.. संसद में मोदी सरकार देगी जवाब..

Contract Employees Permanent Notification दरअसल, नगर निगम के अस्थायी कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। कई मौकों पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षित भी किया था। अब निगम सरकार ने उनकी मांगों पर प्रमुखता से विचार करते हुए उन्हें नियमित करने का फैसला लिया है। बीतें दिनों नगर निगम परिषद की बैठक में भोपाल के ओल्ड अशोका गार्डन को रामबाग कहने और हमीदिया कॉलेज और अस्पताल का नाम दिवंगत पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी पार्षदों ने मंजूरी दी। निगम के इस फैसले से 1,000 संविदा कर्मचारी नियमित होंगे।

इस मुद्दे को लेकर बैठक में जमकर हंगामा

Contract Employees Permanent Notification भोपाल नगर निगम की बैठक में दो प्रतिष्ठित स्थानों के नाम बदले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अनुसार, अशोका गार्डन इलाका अब ‘रामबाग’ के नाम से जाना जाएगा। वहीं हमीदिया कॉलेज व अस्पताल का नामकरण दिवंगत विधायक रमेश शर्मा ‘गुट्टू भैया’ के नाम पर किए जाने का फैसला किया गया है। रिषद ने इन फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए शहर की सांस्कृतिक विरासत और सम्मानबोध के लिहाज से बड़ी उपलब्धि बताई थी। हालांकि, इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई। इससे चलते कुछ देर के लिए बैठक स्थगित करनी पड़ी।

Read More: Petrol Diesel New Price Today: पेट्रोल 5.36 रुपए महंगा, डीजल की कीमतो में भी ताबड़तोड़ इजाफा, महंगाई की मार झेल रही जनता को जोर का झटका

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News