Hindi News: मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत:रेस्क्यू जारी; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Hindi News: मिजोरम (Mizoram) में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर ब्रिज पर काम कर रहे थे। न्यूज एजेंसी PTI (News agency PTI) ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग (Bairabi to Sairang) से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा है पुल में कुल 4 पिलर हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार (Qutub Minar) से भी ज्यादा है।

ये भी पढ़िए- International News: श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News