Tech News: हीरो ग्लैमर ₹82 हजार की शुरुआती कीमत में लॉन्च:63kmpl के माइलेज का दावा; पढ़िए खबर

By
—
On:
Follow Us

Tech News: हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने गुरुवार को नई 125CC बाइक हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) को लॉन्च किया। कंपनी ने नई ग्लैमर को डिजाइन अपडेट, नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन (updated engines) के साथ पेश किया है।

भारतीय बाजार (Indian market) में बाइक अपने सेगमेंट में होंडा SP125, होंडा शाइन, TVS राइडर और बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) 125 को टक्कर देगी। भारतीय टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर्र (two-wheeler manufacturer) का दावा है कि बाइक एक लीटर E-20 पेट्रोल में 63 किलोमीटर चल सकती है। नई ग्लैमर दो वैरिएंट ड्रम और डिस्क में पेश की गई है। ड्रम वैरिएंट (drum variant) की कीमत 82,348 रुपए और डिस्क वैरिएंट की कीमत 86,348 रुपए (दोनों एक्स-शोरूम) हैं।

नई ग्लैमर (new Glamor) अपने मौजूदा मॉडल के जैसी ही दिखती है। इसमें कलर ग्राफिक्स और कुछ कॉस्मैटिक चेंजेस नजर आते हैं। बाइक में श्राउड्स के साथ मस्क्यूलर फ्यूल टैंक और सिंगल-पॉड रिफ्लेक्टर हेडलाइट सेटअप दिया गया है।

 

ये भी पढ़िए- Tech News: लाइव लोकेशन शेयरिंग वाली पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X लॉन्च:फुल चार्ज पर 140km की रेंज का दावा; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News