Vice President’s Secretariat: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने अपनी कोटा (Kota) यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive examinations) की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान संसद में व्यवधानों को अनुचित बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत संवाद और विचार-विमर्श का मंच होनी चाहिए ना कि शोर-शराबे और हंगामे का। उन्होंने आगे कहा कि “एक मुद्दा आया वन नेशन- वन इलेक्शन (One Nation – One Election) का। कह रहे हैं, हम चर्चा ही नहीं करेंगे! अरे चर्चा करना आपका काम है, उससे सहमत होना या ना होना आपका विवेक है।” उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने आगे कहा “लोकतंत्र (Democracy) में चर्चा नहीं होगी तो वह लोकतंत्र (Democracy) कहां है? लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए आवश्यक है कि चर्चा और विमर्श हो।”
हर विद्यार्थी को इतिहास पढ़ना (read history) चाहिए और आजादी के गुमनाम नायकों (heroes of freedom) के बारे में जानना चाहिए। प्राइमरी शिक्षा नींव (Primary education) है, सभी मिलकर इसकी गुणवत्ता में सुधार (improve its quality) के प्रयास करें। उपराष्ट्रपति की छात्रों को सलाह- अपनी रुचि और एप्टीट्यूड (aptitude) के अनुसार कैरियर चुनना चाहिए, लोगों से प्रभावित होकर या उनके दबाब में आकर नहीं।
Hon'ble Vice-President, Shri Jagdeep Dhankhar interacted with students from various institutions in Kota, Rajasthan today. pic.twitter.com/gDHJk8zoAj
— Vice-President of India (@VPIndia) September 5, 2023
एक मुद्दा आया- One Nation, One Election. कह रहे हैं, हम चर्चा ही नहीं करेंगे!
चर्चा करना आपका काम है, agree करना या ना करना आपका विवेक है।
Democracy में चर्चा नहीं होगी तो वह Democracy कहां है? Democratic values, democratic essence require deliberation and discussion!
We have… pic.twitter.com/k9cTSjuWWK
— Vice-President of India (@VPIndia) September 5, 2023
ये भी पढ़िए-











