Bollywood News: गदर-2 ने बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ा:दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: गदर-2 (Gadar-2) ने बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने रिलीज के 29 दिनों बाद यह कारनामा कर दिखाया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 511 करोड़ रुपए हो गया है। इसी के साथ यह दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

पहले नंबर पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पठान है। पठान ने 543 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इस हिसाब से गदर-2 (Gadar-2) को पठान के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी भी 35 करोड़ रुपए कमाने होंगे। बाहुबली-2 (Baahubali 2) के हिंदी वर्जन ने 510.99 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। 2017 में रिलीज इस फिल्म ने जो रिकॉर्ड बनाया, वो पांच साल तक टूट न सका। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि इसका रिकॉर्ड टूट ही नहीं सकता। हालांकि 2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई।

इस फिल्म ने न सिर्फ बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि इससे आगे भी निकली। किसे पता था कि 2023 में एक और फिल्म रिलीज होगी जो बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। सनी देओल की गदर-2 ने यह कारनामा सिर्फ 29 दिनों में कर दिखाया है।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: Nia Sharma ने ऋषिकेश में लिया बंजी जंपिंग का मजा; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News