Bollywood News: 10 महीने की हुईं बिपाशा – करण की बेटी; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की बेटी देवी 12 सितंबर को 10 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने देवी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें नन्ही सी देवी पिंक फ्रॉक, पिंक हेयरबैंड और मैचिंग जूते पहने हुए बेड पर खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा (Bipasha Basu) ने लिखा, ‘हमारा पुडिंग आज 10 महीने का हो गया।’ इसके अलावा बिपाशा ने बेटी की बर्थडे पार्टी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। एक फोटो में देवी के जन्मदिन के केक की झलक मिली जिस पर एक खरगोश बना हुआ था। वहीं एक वीडियो में देवी अपने केक को देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस नन्ही सी देवी को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दसवां महीना मुबारक हो देवी, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, मेरी प्यारी प्यारी परी’। दूसरे ने लिखा, ‘दस महीने मुबारक हो प्रिंसेस’। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘दसवें महीने की शुभकामनाएं देवी.. भगवान आपको हमेशा ढेर सारी खुशियां और प्यार दें’।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: पोस्टपोन हुई सालार की रिलीज डेट; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News