Bollywood News: प्राजक्ता कोहली ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की सगाई; जानिए

By
On:
Follow Us

Bollywood News: मिसमैच्ड एक्ट्रेस प्राजक्ता कोहली (Mismatched actress Prajakta Kohli) ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल (Vrishank Khanal) से सगाई कर ली है। कपल ने रविवार को तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की।

प्राजक्ता और वृषांक के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ‘नेवर हैव आई एवर’ एक्ट्रेस मैत्रेयी रामाकृष्णन (Maitreyi Ramakrishnan) ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बधाइयां। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने लिखा- ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाइयां, हमेशा जुग जुग जियो।’ प्राजक्ता के ऑनस्क्रीन भाई का किरदार निभा चुके वरुण धवन ने कमेंट सेक्शन में हार्ट रिएक्ट किया। इसके अलावा सुनील शेट्टी, भूमि पेडनेकर, अरमान मलिक, बरखा सिंह, भारती सिंह और गौहर खान समेत कई सेलेब्स ने कपल को सगाई की बधाइयां दी है। साथ ही प्राजक्ता के फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में कपल पर जमकर प्यार लुटाया है।

प्राजक्ता और वृषांक (Prajakta and Vrishank) करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते आए हैं। बता दें कि प्राजक्ता के बॉयफ्रेंड पेशे से एक वकील हैं, दोनों इन दिनों यूएस में साथ वक्त बिता रहे हैं।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: Parineeti Chopra ने पहनी ‘R’ अक्षर की कैप; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News