Bollywood News: पल्लवी ने माना विवेक अग्निहोत्री की है पॉलिटिकल सोच; पढ़िए

By
On:
Follow Us

Bollywood News: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Director Vivek Agnihotri) ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों (theaters) में रिलीज होने वाली है।

हाल ही में इस फिल्म की प्रोड्यूसर और एक्टर पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) ने इंटरव्यू के माध्यम से बताया कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Director Vivek Agnihotri) की सोच पॉलिटिकल है। उन्होंने इंडस्ट्री के बदले हुए बर्ताव के बारे में भी बात की और कहा कि शायद ‘द वैक्सीन वॉर’ के बाद जिंदगी फूलों की सेज की तरह न रहे। विवेक अग्निहोत्री (Director Vivek Agnihotri) की फिल्मों में लोग राजनीति जोड़ने लगते हैं, इस बात पर पल्लवी ने कहा,’विवेक पॉलिटिकल फिल्में बनाते हैं क्योंकि उनकी रूचि है। अगर लोग ऐसा समझते हैं, तो बिल्कुल सही समझते हैं लेकिन हां, जिस तरह से कुछ लोग रिएक्ट करते हैं उससे मुझे आपत्ति है।’

​​​​​​​कश्मीर फाइल्स (Kashmir files) के बाद मिली धमकियों और सोशल मीडिया के जरिए फैली नेगेटिविटी को लेकर और अब जब से ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, क्या कभी खौफ नहीं आता कि ऐसी चीजों से बचना चाहिए? इस सवाल के जवाब में पल्लवी ने कहा,’अगर आप पढ़ें ही नहीं तो क्या खौफ लगेगा?

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: मिर्जापुर एक्टर विक्रांत मैसी बनने वाले हैं पापा; पढ़िए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News