Bollywood News: Alia Bhatt- Ranbir Kapoor ने मीडिया संग सेलिब्रेट किया बेटी Raha Kapoor का पहला बर्थडे; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लाडली राहा कपूर (Raha Kapoor) आज पूरे 1 साल की हो गई हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) आज एक साल की हो गई हैं। इस मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बी-टाउन में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें सुहाना खान, करीना पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट जैसे सितारे पहुंचे हैं। हालांकि इस बर्थडे पार्टी से अभी तक कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन राहा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने राहा कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए केक और कुकीज भेजे हैं, जिसमें पैपराजी राहा का बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वास्तु हाउस से कुछ लोग पैपराजी के लिए राहा कपूर का बर्थडे केक और कप केक लेकर आ रहे हैं। इन केक और कप केक पर राहा (Raha Kapoor) का नाम लिखा है। इस वीडियो में केक और कुकीज देखकर पैपराजी एक्साइटेड हो जाते हैं।

ये भी पढ़िए-

Bollywood News: Katrina Kaif से डरकर भागे Sidharth Malhotra; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV