Singrauli News: दीवाली की रात सिंगरौली के मोरवा में आग का तांडव; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: दीवाली की रात सिंगरौली जिले (Singrauli district) के मोरवा बाजार क्षेत्र में आग ने ऐसा तांडव किया कि आधी रात हाहाकार मच गया।

दीपावली की रात मोरवा शहर में आग ने खूब तांडव मचाया। देर रात करीब 2 बजे पुराने बाजार स्थित विनोद जायसवाल के फर्नीचर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में दुकान सहित पूरा मकान आ गया।

हालात ये रहे कि रात 2 बजे से सुबह करीब 6 बजे तक स्थानीय लोग आग पर काबू में जुटे रहे।

जानकारी के अनुसार, व्यवसाई विनोद जायसवाल की फर्नीचर दुकान प्लास्टिक के समान की थी। प्लास्टिक के टेबल, कुर्सी, आलमीरा आदि सामान उनके दुकान में प्रचुर मात्रा में भरे हुए थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने प्लास्टिक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग और भड़कने लगी। स्थानीय लोगों ने शटर तोड़कर आग पर काबू करने का प्रयास किया पर आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि नीचे दुकान से आग की लपटें ऊपर मकान तक सुलगने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग पिता समेत बच्चों और महिलाओं को मकान से बाहर निकला गया। व्यवसाई विनोद जायसवाल की माने तो इस दुर्घटना में उनके करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।

देर से दमकल मौके पर पहुंचा

वहीं, आग लगने की सूचना मिलने पर डेढ़ घंटे बाद नगर निगम का दमकल वाहन पहुंचा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल वाहन में आधा टैंकर ही पानी भरा था जो बहुत जल्द खत्म हो गया। पुनः वाहन को पानी भरने जाना पड़ा। जयंत स्थित सीआईएसएफ दमकल वाहन मुख्य रूप से स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की मदद से ही आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे। लोगों की मानें तो यदि सीआईएसफ विभाग दमकल वाहन के साथ मौजूद नहीं रहता और यदि 1 घंटे और आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो इसकी चपेट में पूरा मोहल्ला आ जाता।

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: सिंगरौली में दीवाली की रात यूँ जगमग रहा बेसहारा बेजुबानों का आशियाना; देखिये तस्वीरें

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News