Bollywood News: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) की झलक बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई है।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर के फैंस को एक तोहफा मिला है। दरअसल, बीते शुक्रवार यानी 17 नवंबर को दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म ‘एनिमल’ की एक मिनट की एक क्लिप दिखाई गई। बुर्ज खलीफा पर अपने पसंदीदा एक्टर रणबीर कपूर की झलक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। फिल्म ‘एनिमल’ की क्लिप जब बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई तब रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जब फिल्म ‘एनिमल’ की क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा था तब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सहित उनके तमाम फैंस इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद करने में लगे थे।
ये भी पढ़िए-
Bollywood News: Salman Khan ने Katrina Kaif के पति Vicky Kaushal की खींची टांग; जानिए