Bollywood News: नहीं रहे Dhoom फिल्म के निर्देशक Sanjay Gadhvi; जानिए

By
On:
Follow Us

Bollywood News: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi) का 57 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया।

बॉलीवुड फिल्मी गलियारे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज सुबह मुंबई में निधन हो गया है। वो महज 57 साल के थे। यशराज फिल्म्स की ‘धूम’ और ‘धूम 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्देशक संजय गढ़वी की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब फिल्म निर्देशक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उस वक्त वॉकिंग करते-करते उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उनका दिल के दौरे की वजह से निधन हो गया। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi) के अचानक दुनिया के चले जाने की खबर से एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया स्तब्ध है। संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi) जाने-माने फिल्म निर्देशक थे। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज ‘धूम’ और ‘धूम 2’ का निर्माण किया था।

 

ये भी पढ़िए-

Bollywood News: World Cup Final का मजा लेने अहमदाबाद के लिए निकले Ranveer -Deepika; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News