techTech News: Xiaomi Pad 7 Pro भी एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलने की संभावना है।
टैबलेट का मॉडल नंबर “N81A” है और इसमें Tianma द्वारा निर्मित 10 इंच का पैनल है। Xiaomi Pad 7 Pro में 1480×2367 रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी पैनल मिलने की उम्मीद है। पिछली जनरेशन के Pad 6 Pro के 11 इंच डिस्प्ले के मुकाबले यह स्क्रीन साइज में बदलाव है। ऐसी संभावना है कि Xiaomi Pad 7 Pro नए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा जो कि डिजिटल चैट स्टेशन के पहले लीक के अनुसार है।
Xiaomi Pad 7 सीरीज के संबंध में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, इसलिए इस जानकारी को सटीक नहीं कहा जा सकता है।
ये भी पढ़िए-












