Job News: एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) की ओर से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गयी है।
इस भर्ती के लिए वॉक इन का आयोजन 18, 20 एवं 22 दिसंबर 2023 को किया जायेगा। वॉक इन इंटरव्यू का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का रहेगा। भर्ती के लिए वॉक इन का आयोजन श्रीजगन्नाथ सभागार, वेंगूर दुर्गा देवी के पास मंदिर, वेंगूर, अंगमाली, एर्नाकुलम, केरल, पिन – 683572 पर आयोजित किया जाएगा। वॉक इन के माध्यम से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/ जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कोचीन में 47 पदों पर, कालीकट में 31 पदों पर और कन्नूर में 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भर्ती वॉक इन माध्यम से निकाली गयी है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी गयी है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकेगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन बिना आवेदन शुल्क जमा किये इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़िए-