Tech News: Oppo Find X7 लाइनअप में कंपनी Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Pro को लॉन्च कर सकती है।
Oppo Find X7 लाइनअप में कंपनी Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Pro को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर ओप्पो के दो स्मार्टफोन मॉडल नम्बर PHZ110 और PHY110 के साथ देखे गए हैं। यहां इनकी चार्जिंग फीचर दिखती है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग की बात सामने आई है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इसके डिटेल्स शेयर किए हैं। जबकि इससे पहले आए Oppo Find X6 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था, और Oppo Find X6 Pro में 100W चार्जिंग फीचर था। प्रो मॉडल में कंपनी ने 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी थी।
Oppo Find X7 स्पेसिफिकेशंस अधिकारिक रूप से नहीं घोषित किए गए हैं। लेकिन हालिया लीक्स में फोन के अंदर 1.5K डिस्प्ले बताया गया है।
ये भी पढ़िए-