Singrauli Breaking: सिंगरौली जिले का पहला बालिका गृह कहां हुआ शुरू; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: सिंगरौली जिले (Singrauli District) का पहला बालिका गृह शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय वैढ़न को एक बालिका गृह शासन स्तर से आवंटित हुआ है और आवंटन पश्चात जल्द ही इस बालिका गृह का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। वैढ़न अंतर्गत घुरीताल में एक किराये के भवन में फिलहाल बालिका गृह का संचालन शुरू किया गया है। 

वैढ़न (Waidhan) के घुरीताल में गायत्री बालिका गृह के नाम से संचालित इस बालिका गृह के संचालन का जिम्मा एक एनजीओ अमृता सेवा संस्थान को दिया गया है। 

बात ये है कि सिंगरौली जिले (Singrauli District) में प्रदेश के दूसरे जिलों या राज्यों से भटककर आ जाने वाली बालिकाओं, जिले में लावारिस मिलने वाली बच्चियों या बालिकाओं को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की जिले में कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण ऐसी बच्चियों या बालिकाओं को जिले के बाहर दूसरे जिलों में भेजना पड़ता था और जब तक इन्हें जिले से बाहर सुरक्षित स्थान पर भेज नहीं दिया जाता था, तब तक इनकी सुरक्षा आदि सुनिश्चित करना प्रशासनिक महकमे के लिए बहुत ही संवेदनशील कार्य बना रहता था। इसलिए इस बालिका गृह की सौगात मिलने से इस प्रकार की बालिकाओं व बच्चियों को सुरक्षित ठहराने के लिए जिले को पहले बालिका गृह की सौगात मिली है।

महिला बाल विकास विभाग व बाल कल्याण समिति को ये जिम्मा

जानकारी के अनुसार जिले में आवंटित ये एनजीओ महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों व बालिकाओं के ठहरने, भोजन व सुरक्षा आदि प्रकार की आवश्यकताओं को मुहैया करायेगा। वहीं, इसके साथ ही यहां किशोर न्याय अधिनियम के तहत बालिकाओं व बच्चियों के लिए भी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं कि नहीं इसकी मॉनीटरिंग बाल कल्याण समिति की जिला इकाई के द्वारा की जायेगी।

बाल कल्याण समिति ने निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

घुरीताल में संचालित इस नवीन बालिका गृह का मंगलवार को बाल कल्याण समिति सिंगरौली की टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल का नेतृत्व समिति की अध्यक्ष जयमाला शर्मा ने किया। इस दौरान निरीक्षण कर रही टीम ने बालिका गृह संचालिका मंजू सिंह को बालिकाओं के सर्वोत्तम हितों को देखते हुए बेहतर संचालन का निर्देश दिया। इसके साथ ही किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के नियमानुसार और शासन के निर्देशों के परिपालन को लेकर भी निर्देश दिया। निरीक्षण करने गई टीम में अध्यक्ष के साथ सदस्यों में अखिलेश द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, रामदयाल पांडेय व अन्य शामिल रहे।

 

ये भी पढ़िए-Singrauli breaking: पटाखे को लेकर सिंगरौली कलेक्टर ने जारी की नई आमसूचना; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News