National News: हरियाणा के मुख्यमंत्री महोनर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, अगला CM कौन?; जानिए

By
—
On:
Follow Us

National News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री महोनर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) के इस्तीफे की खबर मंगलवार को सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा (Haryana) में भाजपा (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया है। जिससे मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal Khattar) सुबह 11.50 बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन जा पहुंचे और वहां उन्होंने राज्यपाल को अपने इस्तीफे समेत अपनी पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया।

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा (Haryana) में हुई इस बड़ी उथल पुथल से भाजपा (BJP) में भी खलबली मचने की सूचना है और अब ये सवाल उठ रहा है कि हरियाणा (Haryana) का अगला मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन होगा?

हालांकि, सूत्र ये भी बता रहे हैं कि हरियाणा (Haryana) में हुई इस बड़ी उथल पुथल से भाजपा (BJP) डैमेज कंट्रोल करने में तेजी से सक्रिय हो गई है और मंगलवार की शाम को करीब 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण होने की भी ताजा खबर सामने आ रही है।

ये भी पढ़िए- National News: PM ने 85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News