MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश में सिविल मिलिट्री सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएगी।
इसके अंतर्गत जन सामान्य के लिए शीघ्र ही द्रोणाचार्य स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो जनता के लिए आरंभ किया जाएगा। सेना द्वारा दो टैंक प्रदान किए गए हैं, उनका भी शीघ्र ही शौर्य स्मारक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में कोर कमांडर सुदर्शन चक्र ,लेफ्टिनेंट जनरल पी .पी .सिंह (Lieutenant General PP Singh) से चर्चा हुई है। भोपाल मिलिट्री स्टेशन क्षेत्र (Bhopal Military Station area) में प्रदेश के आयुष विभाग के सहयोग से वैलनेस पर केंद्रित हर्बल गार्डन विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। हर्बल गार्डन के लिए भूमि सेना द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, हर्बल गार्डन और वैलनेस सेंटर का लाभ भोपाल वासियों को भी मिलेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव (CM Mohan Yadav) से इस संबंध में लेफ्टिनेंट जनरल पी.पी.सिंह (Lieutenant General PP Singh) तथा स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर छिब्बर (Station Commander Brigadier Chhibber) ने समत्व भवन में विस्तृत चर्चा की।
ये भी पढिए-
MP weather: MP में 31 मई से 3 जून तक कहां बारिश होगी, ताजा मैप में देखिए🌡️











