MP News: CM ने की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से भेंट; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने नई दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्रियों से उनके निवास जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा की कि उनके मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से उनके निवास पर भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने रविवार देर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और केंद्रीय मंत्रियों के शपथ विधि समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

 

 

ये भी पढ़िए 

MP News: CM yadav का जबलपुर के रोड शो में जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News