Singrauli Breaking: सिंगरौली की लाडली बहनें आज CM डॉ. मोहन यादव को बांधेंगी 101 फीट की राखी; जानिए

By
—
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: सिंगरौली की लाडली बहनें आज 1 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 101 फीट की राखी बांधेंगी।

 

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार को सिंगरौली जिले के चितरंगी विकास खंड में आगमन हो रहा है। चितरंगी में सीएम रक्षाबंधन के पूर्व लाडली बहनों के लिए प्रस्तावित आभार राशि सह उपहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वन क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में उपहार राशि डालेंगे। 

इसी दौरान सिंगरौली की लाडली बहनों के द्वारा 101 फीट की राखी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों में बांधी जाएगी। 

 

मुख्यमंत्री के चितरंगी आगमन को लेकर बुधवार से ही जिले का पूरा प्रशासनिक अमला चितरंगी में डेरा डाले हुए है। सीएम हाउस से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 बजे हेलीकॉप्टर से सकरिया में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 4 बजे पहुंचेंगे सकरिया

मुख्यमंत्री 4 बजे चितरंगी के सकरिया में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। सकरिया हाई स्कूल परिसर में पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण करेंगे। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर लाडली बहनों को संबोधित करेंगे। यहीं पर लाडली बहनें मुख्यमंत्री के हाथों में राखी बांधेंगी। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। 

5.30 बजे सिंगरौलिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे

शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री सकरिया हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से उड़कर 5.30 बजे सिंगरौलिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। हवाई पट्टी से स्टैंड हैंगर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहे इसके लिए रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय बुधवार को चितरंगी पहुंच गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से 8 सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया जायेगा। बुधवार को डीआईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसपी निवेदिता गुप्ता, एएसपी एसके वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़िए- Singrauli Breaking: सिंगरौली के चितरंगी में आ रहे मुख्यमंत्री; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News