MP News: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अद्भुत अविस्मरणीय जीत की बधाई- सिंधिया

By
On:
Follow Us

MP News: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में कांस्य पदक जीतने की बधाई दी है।  

सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का प्रर्दशन अद्भुत एवं अविस्मरणीय था। टीम ने इतिहास रचा है। सिंधिया ने कहा कि 41 साल बाद देश को ओलम्पिक पदक मिला है। भारत ने जर्मनी के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर 5-3 से जीत हासिल की है।

बता दें कि टीम इंडिया (Team India) ने चार बार की ओलम्पिक गोल्ड मेडल वीनर टीम को हरा कर यह गौरव हासिल किया है।

विवेक सागर-नीलाकान्ता शर्मा को मिलेगा एक-एक करोड़

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के विवेक सागर और नीलकान्ता शर्मा को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह प्रोत्साहन युवाओं को प्रेरित करेगा। सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खिलाडियों के मनोबल बढ़ाने और हर संभव सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कि इस जीत ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों में पुनः नई ऊर्जा जागृत की है। प्रदेश में हॉकी के 15 फीडर सेन्टर संचालित हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि भविष्य में ओलम्पिक में हमारी अकादमी के ज्यादा से ज्यादा बच्चे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करें।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: Private sonography centers पर महीने की 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओ की फ्री सोनोग्राफी; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News