MP News: मऊगंज जिले (Mauganj district) के कलेक्ट्रेट परिसर में आंशिक रूप में महिलाएं बच्चे सहित सैकड़ों लोग एक घंटे तक बैठे रहे।
मऊगंज जिले (Mauganj district) के देवतालाब में ग्राम पंचायत मिसिरिहा (village panchayat Misiriha) में ग्रामीणों ने गांव के ही मनोज सिंह नीलमणि सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शासकीय जमीन पर आम रास्ते को खोदकर खेती मकान उपयोग के साथ बाड़ी लगा दी गई है। जो कई वर्षों से आम रास्ता संचालित था। बरसात में अनेक समस्याओं के साथ आना-जाना बाधित किया गया है। इसके पहले ग्रामीणों ने तहसीलदार और प्रशासनिक जिम्मेदारों को इसकी सूचना दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आंशिक रूप में महिलाएं बच्चे सहित सैकड़ों लोग एक घंटे तक बैठे रहे।
बता दें कि कलेक्टर से की गई शिकायत में आम रास्ता खुलवाने की बात कही गई है। वहीं कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए आम रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढिए-
MP News: नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया पदभार ग्रहण; जानिए












