Crime News: किशोरी की हत्या के आरोप में मौसा, मौसी और नाना गिरफ्तार; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक किशोरी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने की वारदात सामने आई है और पुलिस ने मामले में मृतका के मौसा-मौसी और नाना को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, इटावा में किशोरी की हत्या एक लड़के से बात करने से मना करने पर की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि किशोरी की मां की ओर से अपनी नाबालिक बेटी की हत्या करके शव को यमुना नदी में फेंकने की शिकायत की गई थी जिसमें किशोरी के मौसा-मौसी ओर नाना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिक किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर शव को यमुना नदी से शव को बरामद किया।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने किशोरी के मौसा-मौसी और नाना को किशोरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर किया है।

 

SDRF की टीम ने पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी के शव को यमुना नदी से खोज निकाला। किशोरी दो महीने पहले मौसा के घर पर रहने के लिए आई थी। हत्या बाद किशोरी के शव को मौसा ने अपने गांव से 5-6 किलोमीटर दूर ले जाकर यमुना नदी में फेंक दिया था। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने शव को खोज निकाला है। 

 

ये है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि राजस्थान राज्य के धौलपुर जिला के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव कांटरपुरा की रहने वाली किशोरी के पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो जाने के बाद से किशोरी अपने नाना के साथ रहती थी। 20 अक्टूबर को किशोरी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था, मां की शिकायत पर पुलिस ने यमुना नदी से शव बरामद कर गहनता से पूछताछ मौसा मौसी ओर नाना को गिरफ्तार किया गया। किशोरी की मां सिंटी देवी पत्नी रामभजन ने छोटी बहन सरिता के पति सत्यभान पर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया था। 14 वर्षीय किशोरी अंजली पिछले दो माह से अपने मौसा-मौसी के घर में रह रही थी। 25 अक्टूबर की दोपहर बाद मृतक किशोरी के शव को यमुना नदी में फेंके जाने वाले स्थल से ही कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया है। 

 

 

 

ये भी पढ़िए- Rewa Crime News: भैरव बाबा क्षेत्र में एक महिला के साथ 4-5 लोगों ने किया गैंगरेप; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News