NCL Singrauli News: NCL की “अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता” निगाही ने जीती; जानिए

By
On:
Follow Us

NCL Singrauli News: मिनीरत्न NCL की “अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता” निगाही परियोजना ने जीत ली है।

 

 

ये तीन दिवसीय NCL अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता अमलोरी परियोजना में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में आखिरी दिन कर्नाटक संगीत, रवीद्र संगीत, गिटार, क्लोरेट, ट्रंपपाइड/सेक्सोफोन, हसी प्रसंग, लाइट संग एवं आर्केष्ट्र व अन्य स्पर्धाएं हुई। जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

 

इस दौरान निगाही क्षेत्र द्वारा अपनी प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोहते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया और उपविजेता NCL मुख्यालय रहा।

 

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि महा-प्रबन्धक(कार्मिक/कल्याण), एनसीएल, मुख्यालय सिंगरौली प्रमोद कुमार सिन्हा, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अमलोरी, आलोक कुमार एवं स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) नागेंद्र यादव, के मार्गदर्शन में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगाही क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) गौरव बाजपेयी के नेतृत्व मे पूरी टीम को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक सुमन सौरभ द्वारा पूरी सांस्कृतिक टीम को बधाई प्रेषित की गयी।

ये भी पढ़िए- NCL Singrauli News: एनसीएल के 40वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट परियोजनाएं एवं श्रेष्ठ कर्मी हुए सम्मानित

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News