इस कार को Vayve Eva नाम की कंपनी ने बनाया है, निर्माता कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक कारवेव ईवा एक बार फुल चार्ज करने पर 250 किलोमीटर चलेगी। वेव ईवा कार 5 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ये कार MG की कॉमेट को टक्कर देगी। बता दें कि इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में इसके कॉन्सेप्ट अवतार में प्रदर्शित किया गया था।
कंपनी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारवेव ईवा में फ्लेक्सिबल सोलर पैनल दिया गया है, जिसके द्वारा यह कार हर दिन 10 किलोमीटर चल सकती है।
जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारवेव ईवा को तीन वैरिएंट- नोवा, स्टेला और वेगा में पेश किया गया है। वेव ईवा कार के बेस वैरिएंट नोवा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख रूपये है। इसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में है। कस्टमर बैटरी सब्सक्रिप्शन के बिना ईवी को 3.99 लाख रुपए के शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस पर खरीद सकेंगे। ये कीमतें पहले 25,000 कस्टमर्स के लिए होगी, इसकी डिलीवरी 2026 में शुरू होगी।