Rewa News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर के यहां सीजीएसटी की रेड, 16 घंटे चली रेड; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Rewa News: रीवा (Rewa) में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा के यहां सीजीएसटी (CGST) की रेड 16 घंटे बाद समाप्त हो गई है। 

जबलपुर सीजीएसटी (CGST) की 8 सदस्यीय टीम के द्वारा शिल्पी प्लाजा स्थित शिल्पी इंफ्रा प्रोजेक्ट के दफ्तर पर छापेमार कार्रवाई की गई। टीम जबलपुर से तीन गाड़ियों में सवार होकर गुरुवार रात 9 बजे पहुंची। जहां बंद कमरे में पूछताछ की गई। पूरे मामले में बड़ी टैक्स चोरी की आशंका जताई गई है। इसके पहले CGST की टीम रीवा में दोपहर 4 बजे ही पहुंच गई थी। इसके बाद वह शिल्पी इंफ्रा प्रोजेक्ट कस्टमर बनकर पहुंचे थे। पांच घंटे तक कस्टमर की भूमिका में रहने के बाद रात नौ बजे रेड की।

बताया गया कि पूरा मामला जीएसटी (CGST) चोरी से जुड़ा हुआ है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

16 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद शुक्रवार की दोपहर एक बजे CGST की टीम जबलपुर वापस रवाना हो गई है। जांच के दौरान टीम ने दस्तावेज को बरामद कर जांच में लिए हैं। जानकारी के अनुसार टीम के सदस्यों ने शिल्पी इंफ्रा प्रोजेक्ट की शटर बंद कर दी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा से टीम पूछताछ करती रही। बताया जा रहा है जबलपुर से आई CGST की टीम की टीम जबलपुर पहुंचकर मामले का पूरा खुलासा करेगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें-

Rewa News: कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद ने दिए कड़े निर्देश; जानें ख़बर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News