Mauganj News: चार महीने से फरार चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Mauganj News: मऊगंज (Mauganj) की शाहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को चार महीने से फरार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना प्रभारी संदीप भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। मामला 22 अक्टूबर का है। बधैया गांव की 60 वर्षीय कल्यानी साकेत के घर में चोरी हुई थी। इस मामले में 28 वर्षीय अजीत पाण्डेय फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के पीतल और तांबे के बर्तन उसने शाहपुर में दुकान चलाने वाले देवेन्द्र प्रसाद उर्फ दुकौड़ी को बेचे थे।

आपको बता दें कि पुलिस (Police) ने आरोपी की निशानदेही पर देवेन्द्र की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया। चोरी की संपत्ति खरीदने के आरोप में देवेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

यह भी पढ़ें-

MP News: 14 वर्षीय छात्रा घर से लापता 24 घंटे में मथुरा से किया दबायास्त; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News