Big News: गीता देवी अस्पताल में कोमा में बताकर परिजनों से ऐंठ रहे थे पैसे, ICU से भागता हुआ बाहर आया युवक ने बताई सच्चाई; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Big News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर (Ratlam city) के प्रसिद्ध जीडी हॉस्पिटल (GD Hospital) में मरीजों से ठगी चालू है।

मरीज की पत्नी को कहा गया कि वह कोमा में है और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। पत्नी ने पैसों का इंतजाम किया। लेकिन अस्पताल ने जिस मरीज की हालत गंभीर बताई थी, वो अपने पैरों पर चलकर आईसीयू से बाहर भाग आया। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के प्रसिद्ध जीडी हॉस्पिटल का मामला। परिजनों का आरोप है कि बंटी को कोमा में बताकर अस्पताल प्रबंधन ने दो लाख तक रुपए ऐंठे। बेटे से मिलने भी नहीं दिया। सोमवार को जिस बेटे को प्रबंधन ने कोमा में बताया वह खुद ही अर्धनग्न हालत में अस्पताल के बाद जा निकला। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर बंटी का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वह अर्धनग्न अवस्था में हैं। उनके हाथ में टॉयलेट बैग है और नाक में नली लगी हुई है। बंटी ने आरोप लगाया कि अस्पताल वालों ने आईसीयू में उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध रखे थे। बंटी जब किसी तरह आईसीयू से निकला तो उसने अपनी पत्नी को बताया कि मैं तो कब का होश में आ गया था और तुमसे मिलना चाह रहा था। लेकिन वहां के लोगों ने मिलने ही नहीं दिया।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर बंटी का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वह अर्धनग्न अवस्था में हैं।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: परिवार के शादी में जाने पर घर से नगदी और जेवरात सहित 10 लाख की चोरी; जानिए 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News