Crime News: 9 महीने से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Crime News: मऊगंज जिले (Mauganj) में दुष्कर्म के मामले में 9 महीने से फरार आरोपी को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान शिवगढ़ थाना हनुमना निवासी 19 वर्षीय सचिन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना 12 जून 2024 की है। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मनगवां में है। थाना प्रभारी हनुमना निरीक्षक अनिल काकड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को उसे पकड़ लिया।

आपको बता दें कि पुलिस (Police) ने सोमवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें-

Mauganj News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News