Accident News: तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर पलटी, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Accident News: छतरपुर (Chhatarpur) के कोड़न और इकारा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर पलट गई।

मृतक के बड़े भाई सौरभ ने बताया कि दोनों छतरपुर से घर वापस लौट रहे थे। मातगुवां थाना प्रभारी वीरेंद्र रैकवार के अनुसार, दोनों युवक कार से छतरपुर से अलपुरा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अलपुरा निवासी 18 वर्षीय पियूष पिता मूरत सिंह के रूप में हुई है। घटना के दौरान कार में सवार दूसरा युवक सनी पिता महेंद्र (20) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जननी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि हादसे (Accident) में एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें-

Accident News: तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से बाइक चालक की मौत; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News