MP News: लोकायुक्त पुलिस ने शिक्षा विभाग के ऑफिसर को रिश्वत लेते पकड़ा; जानिए 

By
On:
Follow Us

MP News: इंदौर (Indore) लोकायुक्त पुलिस ने 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के ‌बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) को पकड़ा है।

फरियादी का नाम आशुतोष सैनी है। उनका तिलक नगर में रामकृष्ण परमहंस स्कूल है। उन्होंने लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय को शिकायत की थी। इसके अनुसार उन्होंने स्कूल की मान्यता 3 साल बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन दिया था। इसे लेकर बीआरसी माताप्रसाद गौड (इंदौर अर्बन -2) निवासी अरिहंत नगर ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस पर लोकायुक्त ने बीआरसी को रंगेहाथों पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। मंगलवार को बीआरसी गौड ने सैनी को रुपए लेकर बुलाया। इस दौरान तय राशि अनुसार उन्होंने 13 हजार रुपए गौड को दिए। तभी वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

आपको बता दें कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई की गई है।

 

यह भी पढ़ें-

Accident News: हैवान ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार MSC के छात्र की मौत; जानिए खबर   

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News