राजा के भाई का दावा अभी तीन चेहरे और…, सोनम का परिवार नजरबंद

By
On:
Follow Us


राजा के भाई विपिन का दावा अभी और चेहरे बाकी

राजा के भाई विपिन का दावा है कि 23 मई को वारदात के समय सोनम ने काली टी-शर्ट पर सफेद शर्ट पहनी थी। हत्या के दौरान शर्ट में खून लगा। सोनम ने सबूत मिटाने उसे राजा के शव के साथ फेंक दिया। राजा की जेब से पैसे निकालकर आरोपियों को दिए। कहा कि इसे मार दो मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। इसके बाद सोनम और आरोपी भाग निकले। शव से 8 किमी दूरी पर जैकेट फेंकी। परिवार का मानना है कि अभी और चेहरे बाकी हैं। उन्होंने नाम नहीं बताए पर दावा है कि 3 ऐेसे चेहरे हैं, जो जल्द पुलिस कार्रवाई में सामने आएंगे, जिससे जांच में ट्विस्ट आ जाए।

पत्रिका टीम पहुंची दफ्तर-गोदाम, मिले ताले

सोनम भाई गोविंद के साथ 7 साल से श्री बालाजी एक्सटीरियर फर्म चला रही थी। इसमें 15 से ज्यादा कर्मचारी हैं। विजय नगर में मंगल सिटी मॉल के बेसमेंट में कंपनी का दफ्तर है। मेदांता हॉस्पिटल के पास बिल्डिंग में भी दफ्तर है। कंपनी का 4 हजार वर्गफीट का मुख्य गोदाम कमल विहार, लसूड़िया मोरी में है। गुरुवार को पत्रिका टीम ऑफिस पहुंची तो ताला लगा मिला। आसपास वालों ने बताया कि यह कई दिन से बंद है। सोनम कम आती थी। वो हॉस्पिटल के पास दफ्तर में बैठती थी। टीम गोदाम पहुंची तो वह बंद मिला। कर्मचारी राहुल और अनोखीलाल ने कहा कि हम तो 25 मई से ही काम पर आए हैं।

राज से चैटिंग में हत्या की बात

राजा को ट्रैकिंग का शौक था। इसे हथियार बना सोनम मेघालय ले गई। शादी की शॉपिंग के दौरान भी राज के संपर्क में थी। चैटिंग में ऐसी जानकारी मिली है। तभी शादी के बाद राजा को खत्म करने की बात हुई। कामाख्या में सोनम ने फोटो नहीं खिंचवाया। राजा ने अकेले फोटो ली। सोनम का वजन 67 किलो और राजा का 59 है। सोनम ने 5 फीट ऊंची रैलिंग से शव फेंकने में आरोपियों की मदद की। राजा का पर्स भी सोनम के पास मिला।

परिवार नजरबंद

हत्याकांड में सोनम के नाम के बाद से परिवार ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। घर के दरवाजे बंद हैं। माता-पिता ने खुद को नजरबंद कर लिया। भाई गोविंद होटल में ठहरा है। उसने विपिन को बताया कि मैंने बहुत इज्जत कमाई थी, किस मुंह से वहां जाऊं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Live TV