क्या डबलमनी है नारायण बोपचे की आत्महत्या का कारण

By
—
On:
Follow Us


पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के अनुसार उनको करीब 80 लाख रुपए अलग.अलग लोगों को देने के दबाव थे। पुलिस के अनुसार मृतक ने कुछ लोगों के नाम का उल्लेख किया है। इसमें से कुछ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर छोड़ दिया है। छोडऩे के पूर्व उनको हिदायत दी गई है कि वे जिले के बाहर नहीं जाएंगे। इस मामले में जब भी उनको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा वे सहयोग करेंगे।

अब इस मामले में कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में परिजनों व अन्य करीबियों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद सुसाइड नोट के आधार पर परत दर पर मौत के रहस्य से पर्दा हटाएगी। पुलिस दूसरे अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के अलावा यदि कोई और मामला हो तो उसका भी पर्दाफाश हो सकें।

सुसाइड नोट : दोस्तों ने की दगाबाजी बालाघाट. कोतवाली पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट 12 पेज का है। उसमें उल्लेख है कि दोस्तों ने दगाबाजी की। डबल पैसे करने आए थे। मैंने पैसा दे दिए। पैसे डबल होने के बाद उनको मिलता। अब जब पैसा डूब गया तो भरने का दबाव मुझ अकेले पर।

सुसाइड नोट में जिले से बाहर की रहने वाली एक महिला का नाम हैए जिससे मृतक बोपचे ने करीब 35 से 40 लाख रुपए लेने का उल्लेख किया है। बोपचे ने लिखा है कि मैं उससे बार.बार पैसे मांगते रहा पर उसने मेरे पर रहम नहीं किया। मेरी मां जब अस्पताल में भर्ती थी तब भी मैंने उससे पैसे मांगे थे पर उसने दिया नहीं। सुसाइड नोट के अनुसार महिला पैसे देने की बात कहती थी पर देती नहीं थी। उसके साथ की गई मोबाइल पर चैटिंग भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार महिला का कनेक्शन डबलमनी मामले से होने का अनुमान हैं। सुसाइड नोट के अनुसार उसके पास से मृतक को वहीं पैसे लेने थेए जो डबलमनी में लगाए गए थे।

पुलिस के हवाले से सुसाइड नोट में मृतक ने उल्लेख किया है कि वे कई लोगों को पैसे कर्ज पर दिलवाएं। कुछ लोगों को बैंक से लोन भी दिलवाया। अब सारे पैसे भरने का दबाव उनके ऊपर है। शहर के एक व्यक्ति के नाम का उल्लेख हैए जो बिजनेस प्लान लेकर उनके पास गया था। उससे 35 से 40 लाख रुपए लिए जाने की बात का उल्लेख है। पुलिस की माने तो मृतक ने उल्लेख किया है कि वे पैसे मांगने का दबाव तो नहीं बना रहे पर मैं पैसा नहीं दे पा रहा हूं। इसलिए मुझे शर्म आ रही है। मृतक ने शहर में अपनी प्रतिष्ठा का भी उल्लेख सुसाइड नोट में किया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट के हवाले से करीब 80 लाख रुपए भरने का दबाव मृतक बोपचे पर था।

वर्जन . पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सुसाइड नोट 12 पेज का है। सभी पेज पर हस्ताक्षर है। उसमें कुछ लोगों के नाम का उल्लेख है। सभी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस सारे बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। . विजय राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली बालाघाट।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News