फिर अटका मानसून, अब 18 जून के बाद करेगा धमाकेदार एंट्री | Monsoon stuck again, now it can enter anytime after 18 June

By
—
On:
Follow Us


मौसम विभाग के अनुसार इस तरह की गर्मी पांच दिन और रहेगी। 18 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। महीने के आखिरी तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर चलेगा, जिससे तापमान नीचे आएगा। 18 जून के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाएगा, लेकिन उमस जारी रहेगी।

बढ़ गया तापमान

दरअसल राजस्थान गर्मी से तप रहा है। इस ओर से आने वाली पश्चिमी हवा अपने साथ गर्मी लेकर आ रही है, लेकिन साथ ही दक्षिण हवा चलने से अरब सागर से नमी आ गई है। नमी के कारण उमस बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं है। गर्मी का रीयल फील 56 सेल्सियस जैसा रहा। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण रात में गर्मी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें: Board Exams में स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से तय कर सकेंगे ‘तारीख’ और ‘सेंटर’

सिस्टम से बढ़ेगा मानसून

  • दो दिन राजस्थान की गर्म हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा। इस कारण उमस भरी गर्मी बेहाल करेगी।
  • 14 को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इस सिस्टम से मानसून फिर सक्रिय होगा। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में सक्रिय होगा।
  • कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के दक्षिण हिस्से से होते हुए गुजरेगा, जिसका असर ग्वालियर चंबल संभाग पर भी रहेगा।
  • स्थानीय प्रभाव से गरज चमक के साथ बारिश होगी और आंधी आने की संभावना रहेगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News