नाकाबंदी कर पकड़ी अवैध शराब से भरी कार, तस्कर वाहन छोड़कर भागे | A car full of illegal liquor was caught by a blockade, the smugglers abandoned the vehicle and fled

By
On:
Follow Us


शराब के साथ दो आरोपी पकड़े

जैसीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम सेमाढ़ाना के पास एक कार से करीब 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है। कार में सवार चार तस्कर पुलिस को पीछे आता देख वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागे। पुलिस ने घेराबंदी की और भापेल निवासी 47 वर्षीय छोटे पुत्र बिट्टू सिंह व 45 वर्षीय शिवराज पुत्र नारायणगिरि गोस्वामी को पकड़ लिया। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में भागने वालों के नाम भापेल गांव निवासी छोटू सिंह ठाकुर व सेमाढ़ाना निवासी नीरज लोधी के रूप में हुई, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News