छह वर्षों तक टिकाऊ रहेंगी डामर की सडक़ें: सिंह

By
—
On:
Follow Us


भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम के पास बनाए गए रेलवे ओवरब्रिज की बनावट को लेकर उठे सवाल पर मंत्री ने कहा कि एनएचएआई की टीम से मौके का निरीक्षण कराया गया है। पुल की 90 डिग्री संरचना क्यों बनाई गई, इस पर टीम अपनी तकनीकी रिपोर्ट सौंपेगी, जिस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने के दावे और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्षों से इन गरीबों पर दावा करती रही है, जबकि प्रधानमंत्री ने इन्हें सशक्त कर अपने संकल्प को साकार किया है। जिले से जुड़े अन्य सवालों को उन्होंने अगले दौरे पर लेने की बात कही।

सेवा, सुशासन और सुरक्षा नए भारत की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में देश को सेवा, सुशासन और सुरक्षा की नई दिशा दी है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। डिजिटल लेनदेन में भारत अग्रणी है, जबकि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर व्यवस्था ने दलालों की भूमिका समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।

रक्षा उत्पादन में 34 गुना निर्यात बढ़ा

उन्होंने बताया कि आज भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर होकर 34 गुना निर्यात बढ़ा चुका है और दुनिया भारत की तकनीक को सराह रही है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृत्व अवकाश और मुद्रा ऋण जैसी योजनाओं से नई दिशा दी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर देश को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिली है। राम मंदिर से लेकर चंद्रयान-3 तक की सफलताएं इसी बदलाव का प्रमाण हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News