अब इंदौर से नैनपुर तक दौड़ेगी पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन

By
On:
Follow Us


अब 19343 पेंचवेली एक्सप्रेस हर दिन इंदौर से दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर रात 3.20 बजे छिंदवाड़ा, सुबह 5 बजे सिवनी और सुबह 6.30 बजे नैनपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 19344 पेंचवेली एक्सप्रेस हर शाम 7 बजे नैनपुर से रवाना होकर 8.18 बजे सिवनी, 10.20 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी और फिर इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही 59396 सिवनी-बैतूल पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी शुरू किया गया है, जो हर सुबह 5.30 बजे सिवनी से छूटकर 7.10 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी और फिर बैतूल के लिए रवाना होगी।

दूसरी ओर, 59395 बैतूल-छिंदवाड़ा ट्रेन दोपहर 4 बजे बैतूल से चलकर रात 8.30 बजे छिंदवाड़ा और 10.30 बजे सिवनी पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रेन के वाणिज्यिक ठहराव केवल केवलारी और भोमा स्टेशन पर होंगे। इस सेवा का रखरखाव इंदौर और नैनपुर में किया जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News