दिल्ली की दाल में लगेगा बुंदेलखंड का तड़का

By
—
On:
Follow Us


कृषि यंत्रो को लेकर जताई नाराजगी संभाग में कृषि यंत्रों की प्रगति न होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो महीनों में कृषि यंत्रों का विक्रय लक्ष्य हासिल करें अन्यथा संबंधित अधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धियां रोकी जाएंगी। किसानों को हैप्पी सीडर, रोटावेटर एवं अन्य कृषि यंत्रों के संबंध में जानकारी दिलाएं तथा खेती में इनके उपयोग को प्रोत्साहित करें।

केंद्रों पर किसानों के लिए हों व्यवस्थाएं खाद और बीज को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि सभी जिलों में कसानों को खाद और बीज की कमी न हो। डीएपी के अभाव में किसानों को वैकल्पिक खाद उपलब्ध कराया जाए। खाद-बीज वितरण केन्द्रों पर किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, कुर्सियां, छायादार स्थान की व्यवस्था की जाए।

सहकारिता विभाग के कार्यों पर नाराजगी कृषि उत्पादन आयुक्त ने सागर संभाग में 23 जून तक गठित होने वाली 128 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के कार्य में उदासीनता व लापरवाही बरतने पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आगे कहा कि सहकारी समितियों का ऑडिट कराया जाए। सागर और पन्ना जिले की सहकारी समितियों की स्थिति ठीक नहीं है। सहकारिता विभाग द्वारा संचालित जन औषधी केन्द्रों, मंडी बोर्ड के कार्यों की भी जिलेवार समीक्षा की गई।

संभाग के अधिकारी रहे मौजूद उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण सचिव प्रीति मैथिल, अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी अनुपम राजन, मार्कफेड प्रबंध संचालक आलोक सिंह, संचालक कृषि विभाग अजय गुप्ता, सागर कलेक्टर संदीप जीआर, छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल, दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़, पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार, टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोति आदि अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News